राज्य

रांची में आयोजित 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम में शामिल हुईं केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रांची में आयोजित 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम में शामिल हुईं केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

रांची में आयोजित 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम में शामिल हुईं केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, आंगनबाड़ी सेविकाओं से किया संवाद, सेवा भाव के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

Short Headline: रांची में आयोजित 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम में शामिल हुईं केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

26 सितंबर, रांची: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राज्य के कई स्थानों पर आज आंगनवाड़ी केंद्रों पर 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रांची के हटिया में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं से संवाद किया तथा उनके सेवा भाव के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया तथा बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल में उनकी भूमिका को रेखांकित किया।

केंद्रीय मंत्री बच्चों से भी आत्मीयता से मिलीं और उन्हें पोषक आहार सौंपा। केंदीय महिला और बाल विकास मंत्री ने कहा कि आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सामूहिक प्रयास को सम्मान देने और पोषण पर सार्थक संवाद का एक पहल है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।