व्यापार

रांची में आयोजित जेसीआई एक्सपो उत्सव में लाइफस्टाइल और फैशन उत्पादों की धूम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रांची में आयोजित जेसीआई एक्सपो उत्सव में लाइफस्टाइल और फैशन उत्पादों की धूम

रांची के मोरहाबादी मैदान में जेसीआई एक्सपो उत्सव का आयोजन, लाइफस्टाइल और फैशन उत्पादों की धूम, देशभर के हैंडलूम और सिल्क उत्पादों को मिला बाजार, स्थानीय फैशन डिजाइनर और स्टार्टअप्स को मिला मंच, कला, संस्कृति और पारंपरिक उत्पादों का बना संगम।

Short Headline: रांची में आयोजित जेसीआई एक्सपो उत्सव में लाइफस्टाइल और फैशन उत्पादों की धूम

जेसीआई एक्सपो उत्सव, रांची, डीडी

रांची में जेसीआई एक्सपो उत्सव का आयोजन लाइफस्टाइल और फैशन उत्पादों की धूम

देशभर के हैंडलूम और सिल्क उत्पादों को मिला बाजार

स्थानीय फैशन डिजाइनर और स्टार्टअप्स को मिला मंच

कला, संस्कृति और पारंपरिक उत्पादों का बना संगम

एंकर जेसीआई एक्सपो उत्सव का आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान में किया गया है। इस एक्सपो में लाइफस्टाइल, फैशन और स्टार्टअप से जुड़े उत्पादों को बड़ा बाजार तथा लोगों तक पहुंचने का बेहतर मंच उपलब्ध कराया गया है। एक्सपो में विभिन्न उत्पादों और नवाचारों को प्रदर्शित किया जा रहा है, जिससे उद्यमियों और स्टार्टअप्स को कारोबार बढ़ाने का अवसर मिल रहा है।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 01. रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित जेसीआई एक्सपो उत्सव में बड़ी संख्या में हैंडलूम उत्पाद के स्टॉल्स लगे हैं। कश्मीर से आए मकसूद अली बेग ने बताया कि वे गुलबर्ग से साड़ी, शूट और पश्मीना शॉल समेत अन्य कपड़े लेकर पहुंचे हैं। वहीं, सिलीगुड़ी की उषा सरकार साड़ी के माध्यम से पश्चिम बंगाल की संस्कृति को दर्शा रही हैं।

बाइट- मकसूद अली बेग बाइट- उषा सरकार

वीओ 02. इस मेले में स्थानीय फैशन डिजाइनर्स और कारोबारियों को भी बड़ा मंच मिला है। रांची की नैनिका ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले नैनिका जरी स्टाईल के नाम से स्टार्टअप शुरु किया और वो बतौर फैशन डिजाइनर कपड़ों को डिजाइन भी करती हैं। गुजरात की ग्रामीण महिलाएं इन कपड़ों को तैयार करती हैं।

बाइट- नैनिका

वीओ 03. वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से पहुंचे आरिफ़ ने बताया कि वे महिलाओं के लिए जूट, मसलिन सिल्क, क्रैप सिल्क, ताना-बाना सिल्क, कॉटन सिल्क, तसर सिल्क समेत विभिन्न तरह की साड़ियां किफायती दर पर लेकर आए हैं।

बाइट- आरिफ़

अंतिम वीओ हैंडलूम, सिल्क और पारंपरिक परिधानों के साथ स्थानीय फैशन और स्टार्टअप को भी यहां बाजार उपलब्ध कराया गया है। एक्सपो के जरिए न केवल अलग-अलग राज्यों की कला और संस्कृति को एक मंच मिला है, बल्कि छोटे कारोबारियों और नए उद्यमियों को अपने उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाने और कारोबार विस्तार का अवसर भी मिल रहा है।

रांची से सहयोगी विकास कुमार के साथ प्रणय प्रबोध की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।