अपराध

रांची में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में राहुल सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य शाहिद घायल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रांची में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में राहुल सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य शाहिद घायल

रांची में राहुल सिंह गिरोह और पुलिस के बीच मुठभेड़, गिरोह का सक्रिय सदस्य शाहिद घायल, फायरिंग कांड में संलिप्त अपराधियों की तलाश जारी।

Short Headline: रांची में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में राहुल सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य शाहिद घायल

27 अक्टूबर, रांची: राजधानी रांची में राहुल सिंह गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को रांची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक अपराधी पुलिस की गोली से घायल हो गया। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। कांके थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास फायरिंग कर दहशत फैलाने की घटना में दो शूटरों की संलिप्तता सामने आई थी। पुलिस इन अपराधियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक अपराधी घायल हो गया।

रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि कांके थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप में हुई फायरिंग की वारदात में राहुल सिंह गिरोह के दो अपराधियों की संलिप्तता सामने आई थी। दोनों की तलाश की जा रही थी, इसी दौरान मंगलवार को रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में दोनों के मूवमेंट की सूचना मिली थी।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम दोनों का पीछा कर रही थी। इस दौरान दोनों अपराधियों ने पुलिस को निशाना बनाकर गोलियां चलाई, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शाहिद नाम के अपराधी को गोली लगी है। घायल अवस्था में ही वह भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस की टीम ने दोनों अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ लिया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।