मनोरंजन

रांची के अरगोड़ा दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगा डिजनीलैंड का दृश्य, बच्चों के लिए आकर्षण का केन्द्र

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रांची के अरगोड़ा दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगा डिजनीलैंड का दृश्य, बच्चों के लिए आकर्षण का केन्द्र

रांची के अरगोड़ा में सजेगा डिजनी लैंड जैसा पूजा पंडाल, बच्चों के लिए खास आकर्षण बनेगा पंडाल, 40 लाख की लागत से तैयार हो रहा भव्य पंडाल, डिजनी लैंड थीम पर दिखेगी पूजा की भव्यता।

Short Headline: रांची के अरगोड़ा दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगा डिजनीलैंड का दृश्य, बच्चों के लिए आकर्षण का केन्द्र

अरगोड़ा पूजा पंडाल, रांची, डीडी, सूरज

अरगोड़ा में सजेगा डिजनी लैंड जैसा पूजा पंडाल

बच्चों के लिए खास आकर्षण बनेगा पंडाल 40 लाख की लागत से तैयार हो रहा भव्य पंडाल

डिजनी लैंड थीम पर दिखेगी पूजा की भव्यता

एंकर राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित पूजा परिसर में इस बार दुर्गा पूजा का रंग बेहद अलग और खास होने वाला है। इस वर्ष अरगोड़ा पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं, विशेषकर बच्चों की कल्पनाओं को साकार करते हुए पूजा पंडाल को 'डिज्नीलैंड' की तर्ज पर आकार दिया जा रहा है। पंडाल को अंतिम रूप देने के लिए बंगाल से आए कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 01. अरगोड़ा में बन रहा पूजा पंडाल इस बार श्रद्धालुओं को एक काल्पनिक और जादुई दुनिया में ले जाने की पूरी तैयारी में है। 40 लाख रुपये के लगत से पंडाल को बच्चों के पसंदीदा डिज्नीलैंड थीम पर बनाया जा रहा है। पूजा समिति की सदस्यों ने बताया कि सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

बाइट: सदस्य, अरगोड़ा दुर्गा पूजा समिति, रांची

वीओ 02. ऊंचे टावर्स, रंग-बिरंगी लाइटिंग और आधुनिक कलाकृतियों के जरिए डिजनीलैंड का खुशनुमा माहौल तैयार किया जा रहा है। पंडाल की हर एक मीनार और बारीकियों को यथार्थवादी रूप देने के लिए कुशल कारीगरों की टीम लगातार मेहनत कर रही है।

बाइट: मुख्य कारीगर (पंडाल निर्माण), अरगोड़ा

अंतिम वीओ दुर्गा पूजा के दौरान अरगोड़ा का यह पंडाल केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि बच्चों और परिवारों के लिए खुशियों और मनोरंजन का भी केंद्र साबित होगा। जैसे-जैसे शारदीय नवरात्रि की तिथियां नजदीक आ रही हैं, तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

रांची से सहयोगी सौरभ के साथ सूरज की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।