रांची के चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगी द्वारका नगरी की भव्यता
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रांची में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, पंडाल में दिखेगी द्वारका नगरी की भव्यता, जूट से बन रहा अनोखा पंडाल, पंडाल देगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पुरानी यादें ताजा करेगा पंडाल।
Short Headline: रांची के चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगी द्वारका नगरी की भव्यता
दुर्गा पूजा पंडाल, रांची, डीडी, रविकांत
एंकर दुर्गा पूजा में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में राजधानी रांची समेत पूरा झारखंड मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियों में जुट गया है। शहर में जगह-जगह भव्य पंडाल आकार लेने लगे हैं। इस बार भी रांची के अलग-अलग पूजा पंडाल अपनी अनोखी थीम और सजावट से लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने वाले हैं।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 1 राजधानी रांची के सुभाष चौक में त्रिकोण हवन कुंड दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस बार जूट से पंडाल तैयार किया जा रहा है। पंडाल के जरिए एक तरफ जहां पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की कोशिश है, वहीं दूसरी तरफ पुराने दौर के खेल और बच्चों के बचपन की यादों को भी जीवंत किया जा रहा है। पंडाल बना रहे कारीगर बताते हैं कि पंडाल में पालकी, बायस्कोप और पुराने पारंपरिक खेलों को जगह दी जाएगी, ताकि आज की मोबाइल वाली दुनिया में बच्चों को उस दौर के खेल और संस्कृति से रूबरू कराया जा सके।
बाइट- कारीगर बाइट- कारीगर
वीओ 2 वहीं, राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर चंद्रशेखर आजाद युवा समिति की ओर से इस बार द्वारका नगरी की थीम पर भव्य पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। पंडाल के जरिए द्वारका नगरी की भव्यता और धार्मिक स्वरूप को दर्शाने का प्रयास किया जा रहा है। कारीगर पिछले कई दिनों से लगातार मेहनत कर पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। समिति का दावा है कि इस बार यह पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनने वाला है।
बाइट- कारीगर
अंतिम वीओ रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियां अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही हैं। अलग-अलग पूजा समितियां अपनी अनूठी थीम के जरिए श्रद्धालुओं को कुछ नया देने की तैयारी में हैं। कहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश है, तो कहीं पुरानी यादों और संस्कृति को जीवंत करने की कोशिश। ऐसे में मां दुर्गा के आगमन के साथ रांची एक बार फिर भक्ति और उत्सव के रंग में रंगने को तैयार है।
रांची से सहयोगी सौरभ कुमार के साथ रविकांत कुमार की रिपोर्ट।