रांची के दरभंगा हाउस स्थित सीसीएल मुख्यालय में दो दिवसीय सतर्कता महोत्सव के तहत कई कार्यक्रम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रांची के दरभंगा हाउस स्थित सीसीएल मुख्यालय में दो दिवसीय सतर्कता महोत्सव के तहत कई कार्यक्रम, कला, रंग और संस्कृति के माध्यम से युवाओं ने दिया सतर्कता का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, समावेशी विकास और सतर्कता की अलख जगाना रहा उद्देश्य।
Short Headline: रांची के दरभंगा हाउस स्थित सीसीएल मुख्यालय में दो दिवसीय सतर्कता महोत्सव के तहत कई कार्यक्रम
सतर्कता महोत्सव, रांची, सरिता
एंकर केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मनाए जा रहे 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह' के तहत रांची स्थित सीसीएल मुख्यालय में दो दिवसीय 'सतर्कता महोत्सव' का आयोजन किया गया। 26 और 27 अक्टूबर को आयोजित इस महोत्सव के दौरान स्ट्रीट पेंटिंग, पॉट पेंटिंग, फेस पेंटिंग, नारी शक्ति वंदन और एकल गायन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 01. सीसीएल के द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत दो दिवसीय सतर्कता महोत्सव का आयोजन किया गया । सीसीएल मुख्यालय रांची के महाप्रबंधक एवं कॉरपोरेट विभाग के अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष इसका मुख्य उद्देश्य रंगों, कला और संस्कृति के माध्यम से समाज में सतर्कता का संदेश पहुँचाना है।
वीओ 02. इस महोत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं और प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि इस सतर्कता महोत्सव में आकर उन्हें बेहद अच्छा लग रहा है और वे अपनी पेंटिंग तथा कला के माध्यम से समाज को ईमानदारी, पारदर्शिता और सतर्कता का एक मजबूत संदेश दे रहे हैं।
अंतिम वीओ रचनात्मक प्रतियोगिताओं और कला के अनूठे संगम के साथ सीसीएल मुख्यालय में संपन्न हुआ यह दो दिवसीय सतर्कता महोत्सव युवा पीढ़ी के मन में ईमानदारी और जागरूकता के बीज बोने में पूरी तरह सफल रहा है।
रांची से सरिता की रिपोर्ट।