राजनीति

रांची का हरमू चौक अब कहलाएगा 'विकसित भारत संकल्प सेवा चौक', साईन बोर्ड स्थापित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रांची का हरमू चौक अब कहलाएगा 'विकसित भारत संकल्प सेवा चौक', साईन बोर्ड स्थापित

रांची के हरमू चौक का हुआ नामकरण, अब कहलाएगा 'विकसित भारत संकल्प सेवा चौक', आदित्य साहू ने स्थापित किया साईन बोर्ड, विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक बनेगा सेवा चौक।

Short Headline: रांची का हरमू चौक अब कहलाएगा 'विकसित भारत संकल्प सेवा चौक', साईन बोर्ड स्थापित

चौक नामकरण, रांची, अवधेश

हरमू चौक का हुआ नामकरण अब कहलाएगा विकसित भारत संकल्प सेवा चौक

आदित्य साहू ने स्थापित किया साईन बोर्ड विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक बनेगा सेवा चौक

एंकर रांची का हरमू चौक अब विकसित भारत संकल्प सेवा चौक के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश भाजपा ने चौक का नामकरण किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने चौक पर साइन बोर्ड भी स्थापित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 01. रांची का हरमू चौक अब विकसित भारत संकल्प सेवा चौक के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश भाजपा ने चौक का नामकरण किया और साइऩबोर्ड लगाया गया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है।

बाइट- आदित्य साहू, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

वीओ 02. वहीं, महापौर रौशनी खलको ने कहा कि चौक के नामकरण को लेकर सभी की सहमति है और इससे जुड़ी विभागीय प्रक्रियाएं जल्द पूरी कर ली जाएंगी।

बाइट – रौशनी खलको, महापौर, रांची

वीओ 03. मौके पर हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि हरमू चौक को लंबे समय से एक आधिकारिक नाम का इंतजार था। अब विकसित भारत संकल्प सेवा चौक के नाम से इसकी नई पहचान बनी है।

बाइट– नवीन जायसवाल, विधायक

अंतिम वीओ नामकरण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। नए नाम के साथ यह चौक अब विकसित भारत के संकल्प और राष्ट्र निर्माण के संदेश को आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगा।

रांची से अवधेश गौतम की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।