व्यापार

रांची के जेसीआई एक्सपो उत्सव में स्टार्टअप को मिला बड़ा बाजार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रांची के जेसीआई एक्सपो उत्सव में स्टार्टअप को मिला बड़ा बाजार

रांची के मोरहबादी मैदान में सजा व्यापार का बड़ा मंच, स्टार्टअप को मिला बढ़ावा, महिला उद्यमियों को भी मिला बड़ा बाजार, जेसीआई एक्सपो उत्सव में चार सौ से अधिक स्टॉल्स उपलब्ध।

Short Headline: रांची के जेसीआई एक्सपो उत्सव में स्टार्टअप को मिला बड़ा बाजार

जेसीआई एक्सपो, रांची, डीडी

रांची में जेसीआई एक्सपो उत्सव का आयोजन मोरहाबादी मैदान में 400 से अधिक स्टॉल्स उपलब्ध

स्टार्टअप को मिला बड़ा बाजार महिलाओं उद्यमियों को भी मिला बढ़ावा

एंकर जेसीआई की ओर से रांची के मोरहाबादी मैदान में सात दिवसीय एक्सपो उत्सव का आयोजन किया गया है। इसमें बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरित होकर स्टार्टअप शुरु करने वाले उद्यमियों की भागीदारी दिख रही है। वहीं मेला प्रबंधन समिति के सदस्य ने एक्सपो उत्सव की विशेषताओं से अवगत कराया।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 01. रांची के मोरहाबादी मैदान में सात अक्टूबर तक आयोजित जेसीआई एक्सपो उत्सव में स्टार्टअप करने वाले उद्यमियों को बड़ा मंच उपलब्ध कराया गया है। साल 2023 में मिलेट उत्पादों का स्टार्टअप करने वाली परिणीता ने बताया कि इस बार उनके स्टॉल पर बच्चों के लिए विशेष मिलेट आइटम्स उपलब्ध हैं।

बाइट- परिणीता

वीओ 02. एक्सपो के जरिए पारंपरिक कला और शिल्प को भी मंच मिला है। पारंपरिक कलाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टार्टअप शुरू करने वाले हजारीबाग के प्रशांत कुमार ने बताया कि उनके स्टॉल पर सोहराई, ढोकरा सहित विभिन्न पारंपरिक कलाओं से तैयार कई आकर्षक और फैंसी आइटम्स उपलब्ध हैं।

बाइट- प्रशांत कुमार

वीओ 03. वहीं, जेसीआई एक्सपो उत्सव के चीफ कॉर्डिनेटर जे.सी.प्रशांत पाटुरिया ने बताया कि मेले में चार सौ से अधिक स्टॉल्स लगाए गए हैं और हर दिन कई तरह के इवेंट्स भी आयोजित हो रहे हैं। इसके अलावा बड़े स्तर पर स्टॉर्टअप को मंच दिया गया है और महिला उद्यमियों ने भी स्टॉल्स लगाए हैं।

बाइट- जे.सी.प्रशांत पाटुरिया, चीफ कॉर्डिनेटर, जेसीआई एक्सपो उत्सव

अंतिम वीओ जेसीआई एक्सपो उत्सव कारोबारियों के लिए अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने और ग्राहकों से सीधे जुड़ने का मंच बना है। वहीं, आगंतुकों को एक ही स्थान पर विभिन्न उत्पादों और सेवाओं के विकल्प मिल रहे हैं।

रांची से सहयोगी विकास कुमार के साथ प्रणय प्रबोध की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।