व्यापार

रांची जिला स्कूल परिसर में सजा छठ बाजार, बांस के सूप-दउरा और मिट्टी के दीयों की बढ़ी मांग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रांची जिला स्कूल परिसर में सजा छठ बाजार, बांस के सूप-दउरा और मिट्टी के दीयों की बढ़ी मांग

रांची जिला स्कूल परिसर में सजा छठ बाजार, बांस के सूप-दउरा और मिट्टी के दीयों की बढ़ी मांग, ईख, अदरक, हल्दी और मौसमी फलों की हो रही बिक्री, छठ पूजा ने किसानों, कुंभकारों और कारोबारियों को दिया बाजार।

Short Headline: रांची जिला स्कूल परिसर में सजा छठ बाजार, बांस के सूप-दउरा और मिट्टी के दीयों की बढ़ी मांग

छठ बाजार, रांची, डीडी

रांची जिला स्कूल परिसर में सजा छठ बाजार बांस के सूप-दउरा और मिट्टी के दीयों की बढ़ी मांग

ईख, अदरक, हल्दी और मौसमी फलों की हो रही बिक्री

छठ पूजा ने किसानों, कुंभकारों और कारोबारियों को दिया बाजार

एंकर महापर्व छठ हमें प्रकृति, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ता है। अर्घ्य के पूर्व श्रद्धालु बांस से निर्मित सूप और दउरा में पूजन सामग्रियां लेकर घाट पर पहुंचते हैं। इनमें किसानोपज और मिट्टी के कारीगरों के हाथों तैयार पूजन सामग्रियां होती हैं। इससे स्थानीय उत्पादों को तो बढ़ावा मिलता ही है। साथ ही रोजगार भी सृजित होते हैं। रांची के जिला स्कूल परिसर में लगे छठ बाजार में भी लोकल उत्पादों की भारी मांग देखी जा रही है।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 01. रांची के जिला स्कूल परिसर में लगे छठ बाजार में बांस के बने सूप और दउरा के साथ मिट्टी से तैयार पारंपरिक और कलात्मक दीये, धूपदानी समेत विभिन्न पूजन सामग्रियों की बिक्री हो रही है। ये सभी सामान स्थानीय कारीगरों और कुंभकारों ने तैयार किए हैं। उन्होंने बताया कि महापर्व के दौरान उनकी अच्छी आमदनी हो रही है।

बाइट- बांस के कारीगर बाइट- कुंभकार

वीओ 02. छठ बाजार में स्थानीय किसानों के उत्पादों की भी जमकर बिक्री हो रही है। इनमें मुख्य रूप से ईख, अदरक, हल्दी, मूली, शकरकंद समेत कई सामान शामिल हैं। इसके अलावा पानी फल, अमरूद, शरीफा, डाभ नींबू, केला की भी मांग बढ़ गई है। स्थानीय व्यापारी ने बताया कि इस बाजार से उनकी काफी आमदनी होती है।

बाइट- व्यवसायी

वीओ 03. छठ महापर्व को लेकर खरीदारी कर रहे ग्राहकों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वोकल फोर लोकल का मंत्र दिया है। इससे स्थानीय उत्पादों की बिक्री बढ़ी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों की खरीदारी से सामाजिक सौहार्द बना रहेगा और छोटे व्यापारियों को भी अच्छी आमदनी होगी।

बाइट- किसान

अंतिम वीओ छठ बाजार में स्थानीय उत्पादों की बढ़ती मांग ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि छठ महापर्व केवल आस्था और सूर्योपासना का पर्व नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और स्थानीय रोजगार का भी बड़ा आधार है।

रांची से सूरज के साथ प्रणय प्रबोध की रिपोर्ट।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रांची जिले के स्कूल परिसर में छठ पूजा के दौरान सजा छठ बाजार के साथ बांस के सूप-दउरे और मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ रही है। यह विषय छठ पूजा के सांस्कृतिक एवं आर्थिक महत्व को दर्शाता है, जहाँ किसान, कुंभकार और व्यापारी अपनी वस्तुएँ बेचते हैं। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह स्थानीय व्यापारियों के लिए आय का स्रोत है और किसानों को अपने उत्पाद बेचने का मंच मिलता है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है: उपभोक्ताओं को ताज़ी वस्तुएँ और पारंपरिक दीप मिलते हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।