राजनीति

रांची में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, केन्द्रीय मंत्री जुएल ओराम शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रांची में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, केन्द्रीय मंत्री जुएल ओराम शामिल

रांची में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, केन्द्रीय मंत्री जुएल ओराम शामिल, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कांग्रेस पर साधा निशाना, मोरहाबादी बापू वाटिका से निकली पदयात्रा भगवान बिरसा मुंडा स्मृति संग्रहालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

Short Headline: रांची में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, केन्द्रीय मंत्री जुएल ओराम शामिल

लोकतंत्र बचाओ यात्रा, रांची, असीम

रांची में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

पदयात्रा में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री जुएल ओराम

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कांग्रेस पर साधा निशाना

एंकर राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विशाल पदयात्रा निकालकर राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से शुरू हुई इस पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं झारखंड प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत हजारों की संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कचहरी चौक होते हुए पदयात्रा भगवान बिरसा मुंडा स्मृति संग्रहालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने तथा एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। वहीं, केंद्र सरकार की नीतियों और लोकतांत्रिक व्यवस्था के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ-01 रांची में सोमवार को भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से शुरू हुई पदयात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में पार्टी के झंडे और नारों के साथ कार्यकर्ताओं का काफिला कचहरी चौक होते हुए जेल मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति संग्रहालय पहुंचा।

भाजपा ने इस आयोजन के जरिए एसआईआर के समर्थन और कांग्रेस एवं इंडी गठबंधन के विरोध में जनजागरण का संदेश दिया। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनता को गुमराह कर रहा है।

बाइट- जुएल ओराम, केंद्रीय मंत्री बाइट- गजेंद्र सिंह पटेल, भाजपा प्रदेश प्रभारी

वीओ-02 पदयात्रा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहा विकास कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश में अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं और एसआईआर का विरोध लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश है।

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को भाजपा कार्यकर्ताओं का मूल सिद्धांत बताया। जदयू विधायक सरयू राय ने भी मॉक पार्लियामेंट के आयोजन पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास और संसदीय मर्यादा सर्वोपरि है।

बाइट- आदित्य साहू, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

बाइट- बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष बाइट- अर्जुन मुंडा,पूर्व मुख्यमंत्री

वीओ-03 पदयात्रा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय, दीपक प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, जदयी विधायक सरयू राय समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन भगवान बिरसा मुंडा स्मृति संग्रहालय में धरती आबा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक पहुंचकर एसआईआर के समर्थन में जागरूकता अभियान चलाने और विपक्ष के आरोपों का जवाब देने का आह्वान किया।

बाइट- संजय सेठ, रक्षा राज्य मंत्री बाइट- सरयू राय, जदयू विधायक

अंतिम वीओ रांची की इस पदयात्रा के जरिए भाजपा ने एसआईआर के समर्थन में अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता जाहिर करने के साथ कांग्रेस और इंडी गठबंधन के खिलाफ मोर्चा खोला। हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने राजधानी में पार्टी की संगठनात्मक सक्रियता का संदेश दिया।

रांची से असीम की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।