राज्य

रांची के मोरहाबादी मैदान में 29 अक्टूबर से जेसेवा का दिवाली मेला, महिला उद्यमी लगाएंगे 300 स्टॉल्स

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रांची के मोरहाबादी मैदान में 29 अक्टूबर से जेसेवा का दिवाली मेला, महिला उद्यमी लगाएंगे 300 स्टॉल्स

जेसेवा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन से की मुलाकात, 29 अक्टूबर से रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित दिवाली मेला का दिया आमंत्रण, 300 उद्यमी महिलाएं लगाएंगी स्टॉल।

Short Headline: रांची के मोरहाबादी मैदान में 29 अक्टूबर से जेसेवा का दिवाली मेला, महिला उद्यमी लगाएंगे 300 स्टॉल्स

27 अक्टूबर, रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन, जेसोवा के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने 29 अक्टूबर से 02 नवंबर तक मोरहाबादी मैदान में आयोजित पांच दिवसीय दीवाली मेला में सम्मिलित होने के लिए सपरिवार आमंत्रित किया।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि पांच दिनों तक चलने वाले वाले इस मेले में कई कार्यक्रम होंगे। जिनमें कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। मेले में देशभर के उद्यमी, हस्तशिल्पी और ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पाद, पारंपरिक कपड़े, फेशन एक्सेसरीज एवं सजावटी उत्पादों की विक्री हेतु 300 से ज्यादा संख्या में स्टॉल लगेंगे।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जेसोवा की ओर से राज्य में चलाए जा रहे विभिन्न सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों, कार्यक्रमों और गतिविधियों से भी अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल में जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमारी, उपाध्यक्ष अनीता सिंह, सचिव मनु झा, संयुक्त सचिव श्वेता शुक्ला, ट्रेजरर शिवानी सिंह सहित कार्यकारिणी समिति की सदस्य रंजना कुमार एवं दिव्या श्री शामिल रहीं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।