मनोरंजन

रांची के मोरहाबादी मैदान में 29 अक्टूबर से लगेगा जेसोवा दीवाली मेला

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रांची के मोरहाबादी मैदान में 29 अक्टूबर से लगेगा जेसोवा दीवाली मेला

रांची के मोरहाबादी मैदान में 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक लगेगा जेसोवा दीवाली मेला, मेले में सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ जरूरतमंदों के कल्याण के लिए आय का होगा उपयोग।

Short Headline: रांची के मोरहाबादी मैदान में 29 अक्टूबर से लगेगा जेसोवा दीवाली मेला

05 अक्टूबर, रांची: रांची के मोरहाबादी मैदान में इस वर्ष जेसोवा दीवाली मेला का आयोजन 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें आयोजन समिति की अध्यक्ष मनु झा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जेसोवा का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के लिए कल्याणकारी कार्य करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

मेले से होने वाली आय का उपयोग भी इसी दिशा में किए जाने की योजना है। जेसोवा दीवाली मेला को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, देश के प्रसिद्ध कलाकारों की ओर से हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले मेले के पोस्टर और ब्रोशर का भी विमोचन किया गया।

बाइट: मनु झा, अध्यक्ष, आयोजन समिति, जेसोवा मेला

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।