राजनीति

रांची में 2 नवंबर को भाजपा का अभियान, संजय सेठ ने तैयारियों की समीक्षा की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रांची में 2 नवंबर को भाजपा का अभियान, संजय सेठ ने तैयारियों की समीक्षा की

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 2 नवंबर को प्रस्तावित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की तैयारियों पर चर्चा की और कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप लगाया।

Short Headline: रांची में 2 नवंबर को भाजपा का अभियान, संजय सेठ ने तैयारियों की समीक्षा की

Location: Ranchi, Jharkhand

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने आज रांची में अलग अलग संगठनात्मक बैठकों में कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान की सफलता को लेकर टिप्स दिए। रांची में दो नवंबर को यह अभियान प्रस्तावित है। श्री सेठ ने तैयारियेां को लेकर भाजपा रांची महानगर युवा मोर्चा की बैठक में भी हिस्सा लिया।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि देश में संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम और जनता को गुमराह किया जा रहा है। श्री सेठ ने कहा कि यह अभियान लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, कांग्रेस सहित विपक्ष के अलोकतांत्रिक रवैये को उजागर करने, जनहित के मुद्दों को मुखरता से उठाने तथा देश में अराजकता फैलाने की कोशिशों के विरुद्ध जनजागरण का सशक्त माध्यम बनेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।