रांची रेलवे स्टेशन साउथ गेट के पास जूट, मिट्टी, बांस और ताड़ के पत्तों से तैयार बना पूजा पंडाल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रांची रेलवे स्टेशन साउथ गेट पर बना इकोफ्रैंडली दुर्गा पूजा पंडाल, जूट, मिट्टी, बांस और ताड़ के पत्तों से तैयार किया गया पंडाल, पूजा पंडाल में दिखेगी कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की झलक, प्राकृतिक संसाधनों के इस्तेमाल से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
Short Headline: रांची रेलवे स्टेशन साउथ गेट के पास जूट, मिट्टी, बांस और ताड़ के पत्तों से तैयार बना पूजा पंडाल
साउथ गेट पूजा, रांची, डीडी
रांची रेलवे स्टेशन साउथ गेट पर इकोफ्रैंडली दुर्गा पूजा पंडाल
जूट, मिट्टी, बांस और ताड़ के पत्तों से तैयार किया गया पंडाल
पूजा पंडाल में दिखेगी कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की झलक
प्राकृतिक संसाधनों के इस्तेमाल से पर्यावरण संरक्षण का संदेश
एंकर राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के अवसर पर आकर्षक पंडालों का निर्माण किया गया है। इसी कड़ी में रांची रेलवे स्टेशन के साउथ गेट पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता इकोफ्रैंडली दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है। इस पंडाल की खासियत है कि इसके निर्माण में जूट, मिट्टी, बांस और ताड़ के पत्तों जैसी प्राकृतिक वस्तुओं का इस्तेमाल किया गया है।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ-1 रांची रेलवे स्टेशन के साउथ गेट पर बना यह दुर्गा पूजा पंडाल अपनी अनूठी बनावट और प्राकृतिक सजावट के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। पंडाल के निर्माण में जूट के बोरे, मिट्टी, जौ, बांस और ताड़ के पत्तों समेत विभिन्न प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग किया गया है। पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि इन वस्तुओं के जरिए पंडाल को पर्यावरण अनुकूल स्वरूप प्रदान करने का प्रयास किया गया है।
बाइट- रमेश प्रसाद शर्मा, अध्यक्ष, पूजा समिति
वीओ-2 इस पूजा पंडाल में किसानों के जीवन-दर्शन और कृषि परंपरा को दर्शाने का प्रयास किया गया है। साथ ही झारखंड का पारंपरिक कलाओं को भी स्थान दिया गया है। इस पूजा पंडाल के निर्माण में धान और जौ जैसे फसलों का भी उपयोग किया गया है। वहीं पूजा समिति के सचिव किशन बताया कि पूजा पंडाल प्रकृति, कला और ग्रामीण जीवन दर्शाने का प्रयास किया गया है।
बाइट- किशन, सचिव, पूजा समिति
पीटूसी