रांची में सेल्समैन हत्याकांड का खुलासा, स्वीट्स मालिक समेत दो गिरफ्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रांची में सेल्समैन हत्याकांड का खुलासा, स्वीट्स मालिक समेत दो गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, पल्सर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, कपड़े, डीवीआर, वाई-फाई राउटर और स्कूटी बरामद।
Short Headline: रांची में सेल्समैन हत्याकांड का खुलासा, स्वीट्स मालिक समेत दो गिरफ्तार
02 नवंबर, रांची: रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र में कृष्णा स्वीट्स के सेल्समैन की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान स्वीट्स के मालिक कृष्णा कुमार और होटल का सफाईकर्मी अमित कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी ने कहा कि आपसी विवाद और आर्थिक नुकसान को लेकर दोनों ने हत्या की साजिश रची थी।
हत्या के लिए 50 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी, जिसमें 7 हजार रुपये अग्रिम दिए गए थे। उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर की रात मृतक के ससुराल जाने के दौरान आरोपियों ने उसका पीछा किया और करकट्टा मोड़ के पास कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, पल्सर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, कपड़े, डीवीआर, वाई-फाई राउटर और स्कूटी बरामद की है।
मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बाइट- गौरव गोस्वामी, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक