अपराध

रंगदारी और मारपीट में संलिप्त एक गिरोह के चार सदस्य देवघर से गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रंगदारी और मारपीट में संलिप्त एक गिरोह के चार सदस्य देवघर से गिरफ्तार

Relevance: PRIORITY Slug: CHAR APRADHI GIRAFTAAR

Short Headline: रंगदारी और मारपीट में संलिप्त एक गिरोह के चार सदस्य देवघर से गिरफ्तार

Synopsis: रंगदारी और मारपीट में संलिप्त एक गिरोह के चार सदस्य देवघर से गिरफ्तार, अन्य साथियों की तलाश जारी, देवघर आईलेक्स सिनेमा में कारोबारी अमरनाथ केशरी के बेटे के साथ मारपीट कर रंगदारी मांगने का आरोप।

Category: Crime , Police Deadline : 14 SEPTEMBER, DEOGHAR

14 सितंबर, देवघर: देवघर पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। सभी अपराधी देवघर शहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आरोप है कि इन अपराधियों ने देवघर के आईलेक्स सिनेमा में एक व्यवसायी के बेटे के साथ दबंगई की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के शिवगंगा लेन निवासी विकाश पालिवार, बीएन झा पथ निवासी सौरभ श्रृंगारी, जलसार रोड निवासी रिषभ राज और करनीबाग मोहल्ला निवासी प्रशांत कुमार झा शामिल हैं। इनके पास से दो देशी पिस्तौल, आधा दर्जन जिंदा गोली बरामद किए हैं। वहीं एक स्कार्पियो भी जब्त किया गया है। पुलिस को इस गिरोह के अन्य सदस्य अनुभव नरौने, छोटू श्रृंगारी, आस्तिक पालिवार, मोनू पंडित की तलाश है।

देवघर एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि ये सभी संगठित तौर पर आपराधिक गिरोह संचालित करते हैं। ये लोग हथियार के बल पर व्यवसायी और कारोबारियों से रंगदारी मांगते हैं। वहीं जमीन पर कब्जा दिलाने का भी काम करते हैं। एसडीपीओ ने बताया कि आईलेक्स सिनेमा में सिनेमा देखने आए एक कारोबारी अमरनाथ केशरी के बेटे के साथ मारपीट कर रंगदारी मांगने की घटना सामने आयी थी। शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने एक एसआईटी गठित की और छापेमारी के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ करने पर इन लोगों ने अपने अन्य साथियों का नाम बताया। पुलिस अब उनके साथियों की तलाश में जुट गयी है। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। छापेमारी दल में देवघर एसडीपीओ कुलदीप कुमार, नगर थाना प्रभारी रवि ठाकुर, एसआइ मिथलेश कुमार, सूरज कुमार, सुमंत प्रसाद, राजू रजवार, अरविंद कुमार और अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

🎙️ जनता का संदेश का मत

रंगदारी और मारपीट से बचने के लिए संघर्षों का समाधान संवाद, कानूनी मार्ग और सामुदायिक सहकारिता से करना चाहिए। जब गुस्सा उभरता है, तो गहरी साँसें, ध्यान या किसी विश्वसनीय मित्र से बात करना मददगार हो सकता है। समाज में सहिष्णुता, सम्मान और सहानुभूति को बढ़ावा देकर हम हिंसा की जड़ को मिटा सकते हैं। पीड़ितों के प्रति संवेदना रखकर, हम उनके दर्द को समझें और उन्हें सहारा दें, ताकि न्याय और शांति की राह आसान हो सके।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।