रानी दुर्गावती जयंती पर भोपाल में सजा ‘धन्य-धन्य बुंदेल धरा’, बुंदेली संस्कृति की दिखी रंगारंग झलक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
हिंदी भवन में लोकगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कविता शर्मा बुंदेली और दीपेश पांडेय ग्रुप ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
भोपाल, 06 अक्टूबर 06: वीरांगना रानी दुर्गावती की जन्म जयंती के अवसर पर भोपाल के हिंदी भवन सभागार में ‘धन्य-धन्य बुंदेल धरा’ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बुंदेलखंड की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपरा, शौर्य, इतिहास और साहित्य की झलक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देखने को मिली। कार्यक्रम में सु-प्रसिद्ध लोक-गायिका कविता शर्मा बुंदेली ने बुंदेली लोक-गीतों की प्रस्तुति दी, वहीं दीपेश पांडेय ग्रुप ने मनमोहक बुंदेली लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर भोपाल महापौर मालती राय विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
-----------
बाईट:- कविता शर्मा बुंदेली लोकगायिका बाईट:- सुमित ओरछा कवि