राशेल-लिंगर मार्ग पर ब्लास्टिंग के कारण यातायात रहेगा प्रभावित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अगस्त 10, लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश): लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने राशेल-लिंगर मार्ग के निर्माण कार्य को लेकर जरूरी अलर्ट जारी किया है। आगामी 14 से 25 सितंबर तक इस मार्ग पर नियंत्रित ब्लास्टिंग का काम किया जाएगा। यह ब्लास्टिंग दोपहर 2 बजे से 3 बजे और शाम 6:30 से 7:30 बजे के बीच होगी।
सुरक्षा के लिहाज से ब्लास्टिंग के समय मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। स्थानीय लोगों, पर्यटकों और वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे तय समय के दौरान खतरे वाले क्षेत्र से दूर रहें, पुलिस व प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी आपात स्थिति में टोल-फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।