व्यापार

राष्ट्रमंडल देशों की ब्रेकफास्ट बैठक में EAM जयशंकर का संबोधन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राष्ट्रमंडल देशों की ब्रेकफास्ट बैठक में EAM जयशंकर का संबोधन

05 नवंबर, नई दिल्ली : विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों और व्यापारिक नेताओं को संबोधित करते हुए सदस्य देशों के बीच व्यापारिक सहयोग, आपूर्ति शृंखला और कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर जोर दिया।एंटीगुआ और बारबुडा में आयोजित ब्रेकफास्ट बैठक में डॉ. जयशंकर ने कहा कि राष्ट्रमंडल देशों को जोखिम कम करने और आपूर्ति शृंखला में विविधता लाने की दिशा में काम करना चाहिए।

इसके लिए छोटी और भरोसेमंद आपूर्ति श्रृंखलाएं जरूरी हैं।उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी कॉरिडोर और स्थानीय वितरण व्यवस्था से कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। विदेश मंत्री ने प्रशिक्षण, कौशल विकास और डिजिटल तकनीक को विकास का अहम आधार बताया।उन्होंने कहा कि दुनिया भर में फैला भारतीय कारोबारी समुदाय राष्ट्रमंडल के लिए एक बड़ी संपत्ति है।विदेश मंत्री डॉ.

जयशंकर ने जलवायु कार्रवाई के लिए अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और आपदा रोधी बुनियादी ढांचे के गठबंधन का लाभ उठाने के साथ-साथ कौशल की अंतरराष्ट्रीय आवाजाही को बढ़ावा देने की भी वकालत की। (फोटो सोर्स- @DrSJaishankar)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।