राष्ट्रपति ने दी छठ पूजा पर शुभकामनाएं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 14, नई दिल्ली : भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने छठ पूजा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है कि “लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर, मैं देश-विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। यह पर्व सूर्य देव एवं छठी मैया के प्रति श्रद्धा और अटूट आस्था का प्रतीक है।
चार दिनों तक चलने वाला यह पावन त्योहार तप, संयम और निष्ठा के माध्यम से हमारी सांस्कृतिक परंपराओं की महत्ता को दर्शाता है। इस पर्व पर श्रद्धालु सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। यह त्योहार हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित करता है।
मेरी मंगलकामना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति की वृद्धि करे तथा देश में प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा दे। आइए, इस अवसर पर हम नदियों और अन्य जलस्रोतों को संरक्षित करने के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दृढ़तापूर्वक निभाने का संकल्प लें”।
FILE PHOTO
💡 पृष्ठभूमि (Background)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छठ पूजा के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। यह विषय छठ पूजा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को उजागर करता है, जो सूर्य देव और छठी मैया के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राष्ट्रीय नेता की ओर से एक आधिकारिक मान्यता है, जिससे धार्मिक परंपराओं को सम्मान मिलता है और समाज में एकता की भावना बढ़ती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है, क्योंकि यह धार्मिक उत्सव के महत्व को दोहराता है, लोगों में आस्था और सांस्कृतिक गर्व को बढ़ावा देता है, तथा