देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अटल टनल का किया दौरा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अटल टनल का किया दौरा

अक्टूबर 07, नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने कुल्लू-लाहौल दौरे के दौरान सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटल टनल का दौरा किया। उन्होंने टनल के साउथ और नॉर्थ पोर्टल का भी निरीक्षण किया और सीमा सड़क संगठन यानी BRO के अधिकारियों से सुरंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी ली।

अटल टनल पहुंचने पर BRO के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का स्वागत किया। उन्होंने राष्ट्रपति को टनल की प्रमुख विशेषताओं, निर्माण के दौरान सामने आई चुनौतियों और कठिन भौगोलिक एवं मौसम संबंधी परिस्थितियों में BRO के कार्यों के बारे में जानकारी दी।

अटल टनल हर मौसम में मनाली और लाहौल के बीच संपर्क बनाए रखने के साथ-साथ सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। BRO के अनुसार, करीब 9 किलोमीटर लंबी यह सुरंग 10 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित महत्वपूर्ण हाईवे टनलों में शामिल है। (वीडियो कैप्शन: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कुल्लू-लाहौल दौरे के दौरान अटल टनल का दौरा किया। उन्होंने टनल के नॉर्थ और साउथ पोर्टल का निरीक्षण किया। BRO के अधिकारियों ने राष्ट्रपति को टनल की प्रमुख विशेषताओं और निर्माण के दौरान आई चुनौतियों की जानकारी दी।)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।