देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर में मांझी-चालकियों के साथ किया भोज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर में मांझी-चालकियों के साथ किया भोज

बस्तर, 23 अक्टूबर 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के बस्तर प्रवास के दौरान आज आदिवासी संस्कृति, परंपरा और जन-सरोकार का अनूठा संगम देखने को मिला। जगदलपुर प्रवास पर पहुंचीं राष्ट्रपति ने बस्तर के ऐतिहासिक परंपराओं के संवाहकों के साथ समय बिताया और बस्तर के पारंपरिक मांझी-चालकी और मेंबरिन के साथ दोपहर का भोजन किया।

लालबाग मैदान में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करने के उपरांत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सम्मान में एक विशेष भोज का आयोजन किया गया था। इस भोज में बस्तर की पारंपरिक प्रशासनिक व्यवस्था के प्रमुख अंग मांझी-चालकी और मेंबर-मेंबरिन विशेष रूप से शामिल हुए। राष्ट्रपति ने उनके साथ बैठकर भोजन किया और उनसे बेहद सहजता और आत्मीयता के साथ संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना।

इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाडे़, बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप, कलेक्टर आकाश छिकारा सहित पारंपरिक मांझी-चालकी, मेंबर-मेंबरिन, नाइक-पाइक और बस्तर दशहरा समिति के सदस्य तथा बस्तर पंडुम के विजेता प्रतिभागी भी उपस्थित रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।