देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार प्रदान किए

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार प्रदान किए

रायपुर, 11 नवंबर 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार प्रदान किया। इसके तहत छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को भी अलग-अलग श्रेणी में पुरस्कृत किया गया।

आज नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार प्रदान किए गए। इसमें राज्य के पहले स्वच्छ शहर की श्रेणी में रायपुर को प्रथम पुरस्कार दिया गया।

वहीं, स्वच्छ नदी तटवर्ती नगर की श्रेणी में बिलासपुर दूसरे स्थान पर रहा।

बीस हजार से कम जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में बिल्हा ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहरलाल खट्टर, मंत्रालय के राज्यमंत्री तोखन साहू, सचिव सतेंद्र सिंह और डी. थारा उपस्थित थे। समारोह में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव, नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव सोनमणि बोरा सहित रायपुर और बिलासपुर की महापौर शामिल हुईं।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 2025‑26 के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कारों की घोषणा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में की। इस कार्यक्रम में रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को अलग‑अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्र स्वच्छता में अग्रणी हैं। यह कदम राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करता है और नागरिकों को प्रेरित करता है कि वे अपने शहरों को साफ‑सुथरा रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएँ। जनता के लिए इसका अर्थ है बेहतर स्वास्थ्य, स्वच्छ जल स

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।