देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं मनाली, रामबाग चौक में हाथ हिलाकर किया लोगों का अभिवादन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं मनाली, रामबाग चौक में हाथ हिलाकर किया लोगों का अभिवादन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने हिमाचल दौरे के तहत आज हेलीकॉप्टर से मनाली पहुंचीं। दोपहर करीब एक बजे राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर डीजीआरई हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद करीब सवा एक बजे उनका काफिला रामबाग चौक से गुजरा, जहां राष्ट्रपति ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए मनाली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। हेलीपैड से लेकर सर्किट हाउस तक सुरक्षा बलों की तैनाती रही और काफिले के मार्ग पर विशेष निगरानी रखी गई। राष्ट्रपति के मनाली पहुंचने पर स्थानीय लोगों और पर्यटकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

वीओ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली पहुंचने के साथ ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट रहीं। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए। राष्ट्रपति मनाली के परिधि गृह में ठहरेंगी। बताया जा रहा है कि 1979 में तत्कालीन राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी के मनाली दौरे के बाद अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मनाली में ठहरने वाली राष्ट्रपति हैं। वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 11 जून 2022 को अटल टनल रोहतांग पहुंचे थे, लेकिन मनाली में नहीं रुके थे। खास बात यह है कि राष्ट्रपति जिस परिधि गृह में ठहरेंगी, वहां देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भी ठहरा करते थे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।