राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रायपुर, मुख्यमंत्री श्री साय ने किया स्वागत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 22 अक्टूबर 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच चुकीं हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री खुशवंत साहेब, मंत्री राजेश अग्रवाल, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और सांसद विजय बघेल मौजूद रहे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति आज दोपहर बारह बजकर पैंतालीस मिनट पर रायपुर स्थित लोकभवन में पूज्य माता हासी देवी के सम्मान में दौ सौ रूपए का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। इसके बाद वे शाम चार बजे बूढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
अपने प्रवास के दूसरे और अंतिम दिन राष्ट्रपति कल तेईस अक्टूबर को सुबह ग्यारह बजे जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद, वे दोपहर बारह बजकर पैंतालीस मिनट से जगदलपुर में बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित मुरिया दरबार और सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति के प्रवास को लेकर राज्य सरकार द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायपुर आगमन छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे का हिस्सा है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। यह घटना राज्य की राजनीतिक गतिशीलता और केंद्र-राज्य संबंधों की एक झलक प्रस्तुत करती है। राष्ट्रपति का दौरा आम जनता के लिए विकास योजनाओं पर चर्चा का मंच खोलता है, जिससे नागरिकों को नई नीतियों और योजनाओं की जानकारी मिलती है। इससे राज्य में निवेश आकर्षित करने, रोजगार सृजन और सार्वजनिक सेवाओं के सुधार की उम्मीद बढ़ती है, जो स्थानीय जनता के लिए लाभकारी हो सकती है।