देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 6 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की, डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नये राज्यपाल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 6 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की, डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नये राज्यपाल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है। सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर अब केरलम् के नए राज्यपाल होंगे। केरलम् के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को अब तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। ब्रजमोहन राम ओडिशा के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं जबकि डॉ.

सुधा यादव कर्नाटक की राज्यपाल होंगी। डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है जबकि दुष्यंत गौतम सिक्किम के राज्यपाल होंगे। सभी नियुक्तियां कार्यभार संभालने की तिथियों से प्रभावी होंगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि डॉ. ढाल सिंह बिसेन के अनुभव एवं मार्गदर्शन से उत्तराखंड के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा राज्य की विकास यात्रा को और गति प्राप्त होगी। गौरतलब है कि मूल रूप से मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पिपरिया गांव में 14 मई 1952 को जन्मे डॉ.ढाल सिंह बिसेन पेशे से आयुर्वेद एवं होम्योपैथी के चिकित्सक रहे हैं।

चिकित्सा क्षेत्र से निकलकर उन्होंने राजनीति में लंबा सफर तय किया। डॉ.बिसेन ने वर्ष 1990 में पहली बार विधायक बनने के बाद 1993, 1998 और 2003 में भी विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की। वह मध्यप्रदेश सरकार में वन, परिवहन, खनिज साधन, स्कूल शिक्षा, जेल विभाग संभाल चुके हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।