देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगी

26 नवंबर, नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर से 2 दिसंबर, 2026 तक केरलम, मिजोरम और नागालैंड का दौरा करेंगी। 27 नवंबर को राष्ट्रपति केरलम के वडक्कुमभागम, कालडी स्थित थलैयट्टुमपिल्ली में आदि शंकराचार्य की जन्म स्थली जाएंगी। उसी दिन, वे केरलम के त्रिशूर में वैद्यरत्नम आयुर्वेद कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोहों के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगी।

28 नवंबर को राष्ट्रपति केरलम के एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में ऑटम टर्म 2026 की पासिंग आउट परेड में शामिल होंगी। 29 नवंबर को राष्ट्रपति मिजोरम के केलसिह स्थित रोपुइलियानी जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा करेंगी। 30 नवंबर को राष्ट्रपति आइजोल में मिजोरम विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह और इसके रजत जयंती समारोहों के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी।

वहीं, 1 दिसंबर को राष्ट्रपति नागालैंड के किसामा में 27वें हॉर्नबिल महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी।

स्टोरी सोर्स- PIBफाइल फोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।