देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा – युवाओं के प्रयासों से भारत 2047 से पहले एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा – युवाओं के प्रयासों से भारत 2047 से पहले एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा

रायपुर, 23 सितंबर 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विश्वास व्यक्त किया कि युवाओं के प्रयासों से भारत 2047 से पहले ही एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा। वडोदरा में आज महाराजा सयाजीराव बड़ौदा विश्वविद्यालय के 75वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक होती है जब उसका उपयोग राष्ट्र और समाज के हित में किया जाए।

राष्ट्रपति ने कहा कि आज हर क्षेत्र में तकनीकी परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज की कई चुनौतियों का समाधान बहुविषयक दृष्टिकोण में निहित है। उन्होंने शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की। दीक्षांत समारोह के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु ने 12600 से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान कीं और 160 विद्यार्थियों को कुल 201 स्वर्ण पदक प्रदान किए। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।

दो दिवसीय गुजरात दौरे पर गई राष्ट्रपति मुर्मु आज वडोदरा में ब्रह्मकुमारी के ग्लोबल स्पिरिचुअल पैलेस रिट्रीट सेंटर का उद्घाटन करेंगी। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति “विश्व नवीकरण के लिए आध्यात्मिक जागरण” परियोजना का शुभारंभ करेंगी और “विकसित भारत के लिए युवा: राष्ट्र निर्माण के लिए आंतरिक शक्ति का जागरण” अभियान का वर्चुअल रूप से उद्घाटन करेंगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।