राष्ट्रपति मुर्मु ने 6 राज्यों में नियुक्त किए नए राज्यपाल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 13, नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। इसके तहत सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरलम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर अब तमिलनाडु के राज्यपाल होंगे। इसके अलावा, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, सभी नियुक्तियां संबंधित राज्यपालों के पदभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।
स्त्रोत: PIB हिंदी