देश

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने मध्यप्रदेश के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने मध्यप्रदेश के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा किए गए मूल्यांकन के आधार पर प्रदेश के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्थागत विकास में बहुमूल्य योगदान में उत्कृष्टता के लिए मध्यप्रदेश स्पेशल एंड रेजिडेंशियल ऐकडेमिक सोसाइटी (एमपी सरस) को यह पुरस्कार दिया गया। राष्ट्रपति ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया।

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला को राष्ट्र स्तर पर उत्कृष्ट एकलव्य विद्यालय के लिए चयन किया गया। यह सम्मान राहुल नामदेव धोटे अध्यक्ष एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला एवं कलेक्टर जिला मंडला तथा रीना प्राचार्य एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला द्वारा भी ग्रहण किया गया।

कार्यक्रम में केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुयाल उराम और राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, सचिव केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय रंजना चोपड़ा, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के शिक्षकगण एवं मेधावी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 'जनजातीय गौरव पखवाड़ा' के अंतर्गत आयोजित किया गया था। यह पखवाड़ा प्रत्येक वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष में मनाया जाता है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने मध्यप्रदेश के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। यह विद्यालय जनजातीय कार्य मंत्रालय के मूल्यांकन पर आधारित होकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्थागत विकास में योगदान के लिए एमपी सरस को पुरस्कार दिया गया। यह विषय शिक्षा सुधार और जनजातीय समावेशन पर केंद्रित है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सरकारी मान्यता से शिक्षा क्षेत्र में नवाचार और समानता को बढ़ावा देती है। इससे आम जनता पर असर पड़ेगा: ग्रामीण और जनजातीय छात्रों को बेहतर शिक्षा संसाधन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।