राज्य

राष्ट्रसेवी स्व. शालिगराम तोमर की पुण्यतिथि 26 नवम्बर से उज्जैन संभाग में स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा संकल्प का चलेगा सघन अभियान, सेवा कार्यों का सिलसिला थमना नहीं चाहिए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राष्ट्रसेवी स्व. शालिगराम तोमर की पुण्यतिथि 26 नवम्बर से उज्जैन संभाग में स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा संकल्प का चलेगा सघन अभियान, सेवा कार्यों का सिलसिला थमना नहीं चाहिए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास में उनसें भेंट करने आए पूर्णिमाश्री सेवा संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर संगठन द्वारा जानकारी दी गई कि शाजापुर जिले के निवासी राष्ट्रसेवी स्व. शालिगराम तोमर की पुण्यतिथि 26 नवम्बर से संगठन द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा संकल्प को क्रियान्वित करने का एक माह का सघन अभियान संचालित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन संभाग के अन्य जिलों में स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन और नागरिकों के समुचित उपचार का संगठन का संकल्प प्रशंसनीय है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा ऐसे सेवा कार्यों से जुड़े संगठनों और व्यक्तियों को पूर्ण प्रोत्साहन और आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ.

यादव द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और सहयोग के लिए उनका साफा बांधकर और त्रिशूल भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने 'दिल से कहें, अपने मोहन जी हैं ना' के उद्घोष से सभाकक्ष को गुंजायमान कर दिया। संगठन द्वारा जानकारी दी गई कि उज्जैन संभाग के देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, रतलाम, नीमच और मंदसौर जिलों में स्वास्थ्य शिविर लगाने की रूपरेखा बनाई गई है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

राष्ट्रसेवी स्व. शालिगराम तोमर की पुण्यतिथि से उज्जैन संभाग में स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा संकल्प का सघन अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। यह पहल शाजापुर जिले के निवासी के योगदान को सम्मानित करते हुए, क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह स्वास्थ्य क्षेत्र में सतत सुधार और समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सुविधाओं की कमी को दूर करने में मदद कर सकती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा, क्योंक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।