राष्ट्रीय लोक अदालत में 75,530 वादों का निस्तारण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बिजनौर में जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार सप्तम की अध्यक्षता में आपसी सहमति से कुल 75,530 वादों का निस्तारण किया गया। मामलों में कुल ₹11.77 करोड़ से अधिक की समझौता धनराशि तय हुई, जबकि ₹11.91 लाख से अधिक जुर्माना वसूला गया। प्री-लिटिगेशन स्तर पर 57,203 वादों का निस्तारण कर वादकारियों को बड़ी राहत दी गई।