अपराध

राष्ट्रीय लोक अदालतों में 12 हजार से अधिक मामलों का निस्तारण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
राष्ट्रीय लोक अदालतों में 12 हजार से अधिक मामलों का निस्तारण

13 सितम्बर 2026, देहरादून: राजधानी देहरादून की विभिन्न अदालतों में कल आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 12 हजार 444 मामलों का निस्तारण किया गया। इन मामलों में पक्षकारों के बीच करीब 30 करोड़ 34 लाख रुपये की धनराशि पर समझौता हुआ।

लोक अदालत में मोटर दुर्घटना, चेक बाउंस, पारिवारिक विवाद, सिविल और शमनीय आपराधिक मामलों समेत विभिन्न प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया।

जिला जज हरीश कुमार गोयल ने कहा कि लोक अदालत आम लोगों को सरल, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में पारित निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होते हैं।

संलग्न_ फोटो (कैप्शन_ देहरादून की विभिन्न अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।