देश

राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र की "जन परिचय-पहचान एक, सेवाएँ अनेक" विषय पर कार्यशाला

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र की "जन परिचय-पहचान एक, सेवाएँ अनेक" विषय पर कार्यशाला

29 सितम्बर 2026, देहरादून: राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र (एनआईसी), उत्तराखण्ड राज्य इकाई की ओर से "जन परिचय-पहचान एक, सेवाएँ अनेक" विषय पर देहरादून में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य सरकार के अधिकारियों को "मेरी पहचान" की उपयोगिता के बारे में अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में बताया गया कि "मेरी पहचान" एक राष्ट्रीय सिंगल साइन ऑन प्लेटफॉर्म है, जो नागरिकों को एक ही यूजर क्रेडेंशियल के माध्यम से देशभर की अनेक सार्वजनिक एवं निजी सेवाओं तक निर्बाध पहुंच प्रदान करता है।

गौरतलब है कि "मेरी पहचान" का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई 2022 में गुजरात के गांधीनगर से किया था। अब तक इस प्लेटफॉर्म से लगभग 3,000 से अधिक परियोजनाएं जुड़ चुकी हैं और प्रतिदिन 55 लाख से अधिक ट्रांजैक्शन संपन्न होते हैं। साथ ही इससे दो करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता लाभान्वित हो रहे हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने "जन परिचय" जैसी पहलों को महत्वपूर्ण बताते हुए, राज्य के सभी विभागों से इस प्लेटफॉर्म को शीघ्र अपनाने की बात कही।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।