व्यापार

राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस: रोजगार से आत्मनिर्भरता तक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस: रोजगार से आत्मनिर्भरता तक

नवंबर 09, नई दिल्ली: देशभर में आज 'राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस' (National Entrepreneurship Day) मनाया जा रहा है। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने 12 साल पहले इस दिवस की शुरुआत की थी। इस अवसर पर देश में कौशल विकास, रोजगार सृजन और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों को रेखांकित किया जा रहा है।गौरतलब है कि वर्ष 2014 में आज ही के दिन सरकार ने देश की श्रम शक्ति और रोजगार बाजार के बीच की खाई को पाटने के उद्देश्य से एक स्वतंत्र कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय का गठन किया था।

इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को केवल पारंपरिक डिग्रियों तक सीमित न रखकर, उन्हें उद्योग की मांग के अनुरूप व्यावहारिक और तकनीकी कौशल से लैस करना था।प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY), जन शिक्षण संस्थान (JSS) और राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन योजना (NAPS) जैसी पहलों के माध्यम से देश के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।

इन प्रयासों के चलते आज टियर-2 और टियर-3 शहरों के युवा भी ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम का नेतृत्व कर रहे हैं।भारत में स्टार्टअप संस्कृति तेजी से बढ़ रही है। वर्ष 2016 में देश में 502 स्टार्टअप्स थे, जिनकी संख्या मार्च 2026 तक बढ़कर 2.23 लाख से अधिक हो गई है। इन स्टार्टअप्स के माध्यम से 23 लाख से ज्यादा रोजगार सृजित हुए हैं।

वहीं, ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत 81वें स्थान से 38वें स्थान पर पहुंच गया है। मुद्रा योजना और महिला उद्यमिता ने भी देश के जॉब क्रिएटर इकोसिस्टम को नई मजबूती दी है।इस पूरे अभियान को जमीनी स्तर पर उतारने में मंत्रालय के प्रमुख संस्थान NIESBUD की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है।

10,300 करोड़ रुपये से अधिक के IndiaAI मिशन और राष्ट्रीय क्वांटम मिशन जैसी आधुनिक पहलों के माध्यम से भारतीय स्टार्टअप्स अब डीप-टेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भी दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं। (Photo Source: @MSDESkillIndia)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।