अपराध

रसोंकी में हाथी ने दो किसानों की फसल रौंदी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रसोंकी में हाथी ने दो किसानों की फसल रौंदी

भास्कर न्यूज | चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत रसोंकी में शुक्रवार की रात अकेले विचरण कर रहे हाथी ने दो किसानों की धान की खड़ी फसल को रौंदकर और खाकर चौपट कर दिया। हाथी के गांव में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हाथी ने किसान राममिलन सिंह और मंगल सिंह के खेतों में पहुंचकर धान की फसल को नुकसान पहुंचाया।

ग्रामीणों के मुताबिक रसोंकी गांव सूरजपुर-कोरिया सीमा से लगा हुआ है और समीप ही गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र का जंगल है। रात में जंगल की ओर से हाथी गांव पहुंचा और फसल को नुकसान पहुंचाने के बाद सुबह कोरिया की ओर निकल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के संबंधित अधिकारियों द्वारा गांव में पहुंचकर लोगों को हाथी से बचाव के उपायों की जानकारी देने और ग्रामीणों को जागरूक करने पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने, हाथी की गतिविधियों पर नजर रखने और सतर्क करने की मांग की है। 1 माह से दो दल है सक्रिय, 25 एकड़ फसल कर चुके हैं नष्ट: क्षेत्र में हाथियों का दो दल है। एक दल में 15 हाथी है जबकि दूसरे में एक ही हाथी है। ये बीते एक माह से क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं।

इस माह अब तक 25 एकड़ में लगी फसल हाथियों ने नष्ट कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी के गांव में पहुंचने के बाद भी उसे खदेड़ने अथवा ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए विभाग की ओर से अब तक कोई प्रभावी प्रयास नजर नहीं आया है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि हाथी दोबारा गांव में पहुंचा और किसी व्यक्ति से सामना हो गया तो गंभीर घटना हो सकती है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।