अपराध

रात में निकले नगर आयुक्त,GVP पर कूड़ा देख जताई नराजगी:पैचवर्क से लेकर सफाई तक की जांच, 3 दिन में स्ट्रीट लाइटें ठीक करने का अल्टीमेटम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रात में निकले नगर आयुक्त,GVP पर कूड़ा देख जताई नराजगी:पैचवर्क से लेकर सफाई तक की जांच, 3 दिन में स्ट्रीट लाइटें ठीक करने का अल्टीमेटम

कानपुर में सड़कों के पैचवर्क,सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय मंगलवार रात 11 बजे जोन-5 के निरीक्षण पर निकले। गोविंद नगर पुराने पुल के पास Garbage Vulnerable Points (GVP) पर कूड़े का ढेर और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लोगों के कम सहयोग की स्थिति सामने आई।

नगर आयुक्त ने मौके पर लोगों को कूड़ा वाहन में ही कूड़ा देने के लिए जागरूक किया। साथ ही GVP पर कूड़ा फैलने से रोकने के लिए व्यू-कटर और छोटा पोर्टेबल कॉम्पैक्टर लगाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने एक कर्मचारी की ड्यूटी तय करने को भी कहा, ताकि कूड़े के उठान और व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा सके।

निरीक्षण में सामने आया कि मलिन बस्ती क्षेत्र में केवल करीब 10 से 15 प्रतिशत घरों से ही लोग डोर-टू-डोर कूड़ा लेने आने वाले वाहन को कूड़ा दे रहे हैं। शास्त्री चौक पर पैचवर्क और जलभराव की शिकायत नगर आयुक्त ने शास्त्री चौक के पास चल रहे पैचवर्क कार्य का भी निरीक्षण किया। यहां करीब 100 मीटर के हिस्से में पैचवर्क किए जाने की जानकारी दी गई।

इसी दौरान एक स्थानीय नागरिक ने घर के बाहर जलभराव की समस्या बताई। नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता को मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। बंद मिली स्ट्रीट लाइट रतनलाल नगर में सत्य हॉस्पिटल के पास स्ट्रीट लाइट बंद मिली, जिस पर नगर आयुक्त के आदेश पर नगर निगम की टीम ने मौके पर ही ठीक किया।

नगर आयुक्त ने कहा कि 10 अक्टूबर तक जोन की सभी खराब स्ट्रीट लाइटें हर हाल में दुरुस्त कर दी जाएं। लाइटों की मरम्मत के लिए वाहन और संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। लैडरनुमा वाहन की जरूरत बताए जाने पर अपर नगर आयुक्त प्रथम को वाहन किराये पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने को कहा गया।

त्योहारों से पहले होगी विशेष सफाई आगामी त्योहारों को देखते हुए नगर आयुक्त ने मुख्य मार्गों और प्रमुख स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने और नियमित पर्यवेक्षण करने को कहा गया। लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करने के भी निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि रात के निरीक्षण में दिए गए निर्देशों का पालन होना चाहिए। इसके साथ ही सभी कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।