रतलाम- अधिक मूल्य पर सिगरेट बेचने पर 6 दुकानदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नापतौल विभाग ने रतलाम शहर में विशेष जांच अभियान चलाया। सहायक नियंत्रक भारत भूषण ने निर्माता द्वारा घोषित मूल्य से अधिक कीमत पर सिगरेट पैकेट बेचने वाले 6 दुकानदारों के विरुद्ध विधिक मापविज्ञान (पैकेज वस्तुएं) नियम, 2011 के नियम 18/32 के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए। साथ ही दो दुकानों पर असत्यापित एवं अस्टांपित इलेक्ट्रॉनिक तौल उपकरण पाए जाने पर उन्हें जब्त कर दुकानदारों के विरुद्ध विधिक मापविज्ञान अधिनियम- 2009 की धारा 24/33 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।