रातें हुईं और भी रंगीन, इस राज्य में 24 घंटे मिलेगी शराब! दुकानें भी खुलेंगी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारत में लोगों का सबसे पसंदीदा टूर्सट स्पॉट गोवा है.
यहां हर साल लोग सीजन में तो आते ही हैं लेकिन ऑफ सीजन भी यहां काफी भीड़ लगी रहती है. इन्हीं सबको देखते हुए गोवा की राज्य सरकार ने एक बड़ी फैसला किया है.
जिसके तहत अब गोवा में शराब की दुकानों के साथ ही शॉपिंग मॉल भी पूरी रात खुले रहेंगे.
दरअसल गोवा सरकार ने राज्य की दुकानों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मॉल को 24 घंटे यानी दिन-रात खुले रखने की अनुमति दे दी है. ये छूट अगले तीन साल तक लागू रहेगी.
सरकार का ये फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.
रातभर खुली रहेंगी शराब की दुकानें?
गोवा सरकार ने सामान्य दुकानों और मॉल्स को 24 घंटे खोलने की अनुमति दी है.
लेकिन शराब की बिक्री आबकारी विभाग की तय समय-सीमा और लाइसेंस नियमों के अधीन ही रहती है.
ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर स्थित लाइसेंस प्राप्त रिटेल शराब की दुकानों को 24 घंटे संचालित करने की अनुमति दी गई है.
इसके अलावा बड़े और लाइसेंस प्राप्त होटलों के इन-हाउस बार या रूम सर्विस के जरिए मेहमानों को देर रात तक शराब उपलब्ध करवाई जा सकती है.
तो वहीं पर्यटन वाले इलाकों में कुछ दुकानें देर रात तक खुली रह सकती हैं. हालांकि सामान्य रिटेल दुकानों को 24 घंटे बिक्री की अनुमति नहीं है.
नियमों का रखना होगा ख्याल
सरकार ने दुकानों को 24 घंटे खोलने की अनुमति तो दी है, लेकिन कर्मचारियों के काम करने के समय को लेकर भी नियम बनाए हैं.
जिसके तहत रोजाना काम के 8 घंटे तय किए गए हैं. कर्मचारियों का साप्ताहिक काम 48 घंटे से ज्यादा नहीं रखा जा सकता है. दुकानों में काम करने के समय, ब्रेक टाइम और वीकली ऑफ की जानकारी देना होगी.
इसके अलावा दुकानों और मॉल में साफ-सफाई, रोशनी और हवा की सही व्यवस्था रखना होगी.
तो वहीं 10 से कम कर्मचारी रखने वाले कारोबारियों को बिजनेस शुरू करने और स्थायी रूप से बंद करने की जानकारी ऑनलाइन देनी होगी.
सरकार ने साफ किया है कि नियमों का पालन नहीं करने वाले कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
गोवा में शराब और शॉपिंग मॉल को 24 घंटे खुला रखने का निर्णय लिया गया है, जिससे रात में भी पर्यटन और खरीदारी का अनुभव बढ़ेगा। यह कदम गोवा के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उसकी स्थिति को मजबूत करने के लिए उठाया गया है। सरकार का मानना है कि लगातार खुली सुविधाएँ यात्रियों को आकर्षित करेंगी और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देंगी। इस बदलाव से गोवा में रात की अर्थव्यवस्था में वृद्धि होगी, परंतु साथ ही सुरक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य और शोर-शराबे जैसी चुनौतियाँ भी सामने आ सकती हैं। जनता को नए नियमों के अनुसार ज