मनोरंजन

'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

नितेश तिवारी की 'रामायण' 5 नवंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म में साई पल्लवी, रणबीर कपूर लीड रोल में हैं. रणबीर कपूर भगवान राम का किरादर निभा रहे हैं.

वहीं साई पल्लवी फिल्म में मां सीता के रोल में हैं. 27 अक्टूबर को फिल्म की अमेरिका में स्क्रीनिंग रखी गई.

स्क्रीनिंग में साई पल्लवी ने फिल्म के बारे में बात की.

वहीं साई ने रावण के बारे में भी रिएक्ट किया. इसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है. कुछ लोग बोल रहे हैं कि साई को इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए.

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि साई पल्लवी को ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए. वो अंदर के रावण, यानी अंदर की कमियों के बारे में बात कर रही हैं.

साई पल्लवी ने किया रिएक्ट

साई ने कहा, 'एक धर्मग्रंथ के तौर पर अगर आप विश्वास रखते हैं तो आपको आत्म चिंतन करना चाहिए.

आपको देखना चाहिए कि आपके अंदर क्या अच्छाई है और क्या बुराई है और आपको समय के साथ बुराइयों को सही करने की जरूरत है. क्योंकि रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है.

इसीलिए ये जरूरी है कि हम अपने अंदर के रावण को पहचानें और समय के साथ खुद में बदलाव लाएं.'

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

एक यूजर ने लिखा- एक महिला अपहरण करने वाले की तारीफ कर रही है.

वहीं एक यूजर ने लिखा- इस तरह के स्टेटमेंट अवॉइड करने चाहिए क्योंकि ये सिर्फ निगेटिविटी और विवाद पैदा करते हैं.

वहीं एक यूजर ने लिखा- अब और नहीं, साई को पहले से ही बहुत ट्रोलिंग मिल रही है अब इस स्टेटमेंट के साथ अब और नहीं.

Sai Pallavi at #RamayanaPart1 LA premiere : "Ravana is not all bad"👀 "It's important that we spot ravana in us and we make changes over time" Controversial take 🫠 https://t.co/qyYDlT7R9x

MR.

SP (@Lonely_Prabhhh) October 28, 2026

<script src="https://platform.x.com/widgets.js" async=

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।