मनोरंजन

'रवि किशन की फैन हूं...' करीना कपूर ने लुटाया भोजपुरी सुपरस्टार पर प्यार, पोस्ट पर किया कमेंट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'रवि किशन की फैन हूं...' करीना कपूर ने लुटाया भोजपुरी सुपरस्टार पर प्यार, पोस्ट पर किया कमेंट

फिल्ममेकर करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण सीजन 9' में हाल ही में अक्षय कुमार और रवि किशन पहुंचे थे. ये पहला मौका था जब भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने करण के शो में हिस्सा लिया था.

इस दौरान उन्होंने खुद से जुड़े कई खुलासे किए और बातचीत को कई बार मजेदार भी बनाया.

करण जौहर के शो का लेटेस्ट एपिसोड बुधवार, 25 नवंबर को आया था.

इससे ठीक पहले करण ने सोशल मीडिया पर अक्षय और रवि के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं.

इन तस्वीरों पर मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी कमेंट किया और खुद को रवि किशन की फैन बताया.

करीना बोलीं- 'रवि किशन की फैन हूं...'

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में वो सुपरस्टार अक्षय कुमार और रवि किशन के साथ नजर आ रहे हैं. जबकि बाकी की तस्वीरें उनकी हैं.

इनमें वो अलग-अलग पोज देते हुए दिखाई दिए. इन फोटोज पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए और नेटिजंस ने भी खूब प्यार बरसाया. सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला कमेंट करीना कपूर का रहा.

उन्होंने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, 'रवि किशन की फैन हूं भाई.'

रवि ने अक्षय को सिखाया अपना वायरल डांस स्टेप

अक्षय कुमार और रवि किशन की जोड़ी ने करण जौहर के शो पर काफी मस्ती मजाक किया.

इस दैरान अक्षय कुमार ने रवि किशन से उनके वायरल डांस स्टेप को सीखने की इच्छा भी जाहिर की.

इसके बाद रवि ने अक्षय को अपना पॉपुलर हुक स्टेप सिखाया और फिर दोनों स्टार्स डांस करने लगे.

रवि किशन को मार देना चाहते थे पिता

करण जौहर और अक्षय कुमार के सामने रवि ने खुलासा किया कि उनके पिता पुजारी थे और दूध का कारोबार भी करते थे. रवि के पिता चाहते थी कि रवि भी उनके काम में उनका हाथ बटाएँ.

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।