देश

आज रविवार को भी खुले रहेंगे सरकारी बैंक, बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आज रविवार को भी खुले रहेंगे सरकारी बैंक, बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी

सितंबर 27, नई दिल्ली: बैंक यूनियनों की प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए ग्राहकों की सुविधा के लिए रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे। वित्त मंत्रालय ने रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रखने की घोषणा की है। आरबीआई ने बैंक शाखाओं, एटीएम सेवाओं और करेंसी चेस्ट को चालू रखने की मंजूरी दी है।

वहीं, कई बैंकों ने अतिरिक्त एटीएम लेनदेन शुल्क माफ करने का फैसला किया है। इसीलिए आप लोग हड़ताल से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें।मौसम विभाग ने 27 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों की लगातार निगरानी करने तथा रेड अलर्ट वाले जिलों में एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, स्थिति को देखते हुए प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। लोगों से बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की गई है। भारी बारिश के दौरान मौसम विभाग ने भी सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।