देश

कल रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे: वित्त मंत्रालय

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कल रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे: वित्त मंत्रालय

रायपुर, 26 सितंबर 2026

वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कल रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे। यह निर्णय बैंक कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए लिया गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने रविवार को सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम-लिंक शाखाओं और बैंकों तथा एटीएम के लिए नकदी हेतु करेंसी चेस्टों को पूरी तरह से चालू रखने की स्‍वीकृति दी है। इस बीच, सार्वजनिक क्षेत्र के कई बैंकों ने हड़ताल के दौरान एटीएम से नि:शुल्‍क मासिक सीमा से अधिक बार लेनदेन का शुल्क माफ करने का निर्णय लिया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।