राजनीति

रायबरेली में ईसीआई नेट के इस्तेमाल को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रायबरेली में ईसीआई नेट के इस्तेमाल को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

रायबरेली में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रायबरेली में चुनाव से जुड़े कामों को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुए इस कार्यक्रम में जिले के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने हिस्सा लिया।प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को ईसीआई नेट पोर्टल के इस्तेमाल और इसकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई।

उन्हें बताया गया कि इस पोर्टल के जरिए चुनाव से जुड़ी सूचनाओं और कामों को डिजिटल तरीके से कैसे पूरा किया जाएगा। साथ ही सभी कार्यों को समय पर और पारदर्शी तरीके से करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।जिलाधिकारी ने कहा कि ईसीआई नेट चुनाव प्रक्रिया को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रशिक्षण में मिली जानकारी का सही इस्तेमाल करने और चुनाव से जुड़े कामों को बेहतर तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।