रायबरेली में जिलाधिकारी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायबरेली में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रायबरेली में आयोजित निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने विजेताओं को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया।यह प्रतियोगिताएं 18 नवंबर को आयोजित की गई थीं।
इनका उद्देश्य युवाओं को मतदान के महत्व, लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था।निबंध प्रतियोगिता में राणा बेनी माधव सिंह इंटर कॉलेज की सबा बानो ने पहला स्थान हासिल किया। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बसाढ़ की सोनी दूसरे और जनता इंटर कॉलेज पाहो की शहरुनिशा तीसरे स्थान पर रहीं।
वहीं मानसी ने चौथा और सिमरन ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज गूढ़ा शिवगढ़ के आदित्य साहू ने पहला स्थान हासिल किया। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कुँवरमऊ के अभिषेक और विश्वनाथ सिंह स्मारक इंटर कॉलेज अरखा की सपना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
जनता इंटर कॉलेज पाहो के रौनक तीसरे, हरनारायण इंटर कॉलेज ऊंचाहार की सलोनी चौथे और राजकीय इंटर कॉलेज हलोर की अंशिका सिंह पांचवें स्थान पर रहीं।इस मौके पर डीएम ने कहा कि युवाओं को मतदान के महत्व को समझना चाहिए। उनकी भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत होता है। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वहीं एसपी ने कहा कि लोकतंत्र में हर वोट की अहमियत है।
सभी विद्यार्थियों को खुद जागरूक होने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए।