राज्य

रायबरेली में सलोन विधायक अशोक कुमार ने रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रायबरेली में सलोन विधायक अशोक कुमार ने रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली द्वारा आज स्व० दलबहादुर कोरी राजकीय पॉलीटेक्निक, गोपालपुर डीह, सलोन, रायबरेली के परिसर में एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में कुल 23 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 1062 अभ्यर्थियों ने रोजगार प्राप्त करने के उद्देश्य से प्रतिभाग किया।

इनमें से लगभग 476 अभ्यर्थियों का विभिन्न कम्पनियों द्वारा प्राथमिक रूप से चयन किया गया। शेष कुछ कम्पनियों के परिणाम अभी लंबित हैं।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा सलोन के मा० विधायक अशोक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस अवसर पर उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए।

रोजगार मेले में महादेव हनुमान विजय प्लेसमेंट सर्विस, ब्राइट फ्यूचर, अम्बर इण्टरप्राइजेज, टाटा मोटर्स, न्यू हॉलैण्ड सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं चयन किया।कार्यक्रम का संचालन प्रभारी मीना मंच, बेसिक शिक्षा विभाग, रायबरेली एस०एस० पाण्डेय एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के सर्वेश कुमार राय द्वारा किया गया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रायबरेली में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में, राज्य के सलोन विधायक अशोक कुमार ने 476 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित किया गया था, जहाँ 23 कंपनियों ने भाग लिया और 1062 अभ्यर्थियों को नौकरी के अवसर मिले। यह कदम ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार सृजन और कौशल विकास को बढ़ावा देता है, जिससे बेरोजगारी में कमी और आर्थिक समृद्धि की दिशा में प्रगति संभव होती है। जनता के लिए यह आशा की किरण है कि स्थानीय रोजगार

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।