रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायगढ़, 4 अक्टूबर 2026
रायगढ़ में युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए एआई एक्सीलेंस सेंटर विकसित किया जाएगा। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ‘रायगढ़ की एआई उड़ान-जागरूकता से नवाचार तक’ कार्यशाला के शुभारंभ पर यह घोषणा की। ट्रिपल आईटी नवा रायपुर के सहयोग से विकसित होने वाले इस सेंटर में युवाओं को एआई सीखने और नवाचार के अवसर मिलेंगे। चयनित प्रतिभाशाली युवाओं को विशेषज्ञ मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। कार्यशाला में एक हजार पांच सौ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आईआईआईटी नया रायपुर के विशेषज्ञों ने शिक्षा, प्रशासन, उद्योग, रोजगार और उद्यमिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में एआई के उपयोग की जानकारी दी।