रायगढ़ में दो दिन में 122 बिजली कनेक्शन काटे:261 उपभोक्ताओं पर 81.81 लाख रुपए बकाया, 37.61 लाख रुपए वसूले, 4 पर प्रकरण दर्ज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली बिल के बकायादार उपभोक्ताओं से राशि वसूलने के लिए बिजली विभाग ने रायगढ़ सिटी डिवीजन में दो दिनों तक मास डिस्कनेक्शन अभियान चलाया। 9 और 10 अक्टूबर को चलाए गए अभियान में 261 उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन पर कुल 81 लाख 81 हजार 931 रुपए बकाया थे। इस दौरान 122 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए, जिन पर 47 लाख 70 हजार 768 रुपए बकाया थे।
वहीं, 125 उपभोक्ताओं से 37 लाख 61 हजार 530 रुपए की वसूली की गई। इसके अलावा 4 उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 138 के तहत प्रकरण तैयार किए गए। अभियान में 10 अलग-अलग टीमों ने पूरे शहर में कार्रवाई की। पहले दिन 74 कनेक्शन काटे गए 9 अक्टूबर को 132 उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई।
जिन पर 47 लाख 70 हजार 732 रुपए बकाया थे। इनमें से 74 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए। वहीं, 44 उपभोक्ताओं से 19 लाख 10 हजार 688 रुपए की वसूली की गई। कार्रवाई के दौरान पूरे सर्कल के कनिष्ठ और सहायक अभियंता मौजूद रहे। दूसरे दिन 48 कनेक्शन काटे गए 10 अक्टूबर को भी सिटी डिवीजन में बकायादारों के खिलाफ अभियान जारी रहा।
इस दिन 129 उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिन पर 34 लाख 11 हजार 199 रुपए बकाया थे। विभाग ने 48 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे, जबकि 81 उपभोक्ताओं से 18 लाख 50 हजार 842 रुपए की वसूली की गई। इसके अलावा 4 उपभोक्ताओं के खिलाफ धारा 138 के तहत प्रकरण तैयार किए गए। इन प्रकरणों से संबंधित राशि 2 लाख 47 हजार 74 रुपए है।
बकायादारों पर कार्रवाई जारी रहेगी इस संबन्ध में जोन वन के ईई आरके राव ने बताया कि बकाया बिजली बिल की वसूली और कनेक्शन विच्छेदन के लिए विभाग की 10 टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में निकली थीं। इस दौरान जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं किया उनका लाइन काट गया है और या कार्रवाई लगातार जारी रहेगा।
📡 स्रोत: NewsData.io