रायपुर में चमका बिहार: हिमांशु और विशाल का ब्राजील की जिम्नासियाड के लिए चयन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Marking : Lead All
रायपुर में चमका बिहार: हिमांशु और विशाल का ब्राजील की जिम्नासियाड के लिए चयन
14 और 15 सितंबर को आयोजित एसजीएफआई अंडर-18 ताइक्वांडो चयन ट्रायल-2026 में बिहार के हिमांशु और विशाल ने अपने प्रदर्शन के दम पर आईएसएफ जिम्नासियाड-2026 के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है।
16 सितंबर , पटना (पटना, बिहार) : छत्तीसगढ़ के रायपुर में 14 और 15 सितंबर को आयोजित एसजीएफआई अंडर-18 ताइक्वांडो चयन ट्रायल-2026 में बिहार के हिमांशु कुमार और विशाल कुमार ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आईएसएफ जिम्नासियाड-2026 के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों खिलाड़ी आगामी 3 से 8 दिसंबर 2026 तक रियो डी जेनेरियो, ब्राजील में आयोजित होने वाली आईएसएफ जिम्नासियाड-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
हिमांशु कुमार (शेखपुरा जिला): इन्होंने अंडर-51 किलोग्राम भार वर्ग में भारतीय टीम में जगह बनाई है। विशाल कुमार (गोपालगंज जिला): इनका चयन अंडर-68 किलोग्राम भार वर्ग के लिए हुआ है।
शंकरण ने आगे बताया कि आईएसएफ जिम्नासियाड दुनिया भर के स्कूली खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय खेल मंच है। बिहार के लिए यह उपलब्धि बेहद खास है, क्योंकि राज्य के दो अलग-अलग जिलों के इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों के खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करने की पूरी क्षमता रखते हैं। यह सफलता राज्य के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा है।
उल्लेखनीय है कि कोच विवेक प्रकाश और मैनेजर खुशबू कुमारी के कुशल मार्गदर्शन ने दोनों खिलाड़ियों के इस चयन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस स्टोरी फोल्डर में :
फोटो
Caption : 14 और 15 सितंबर को आयोजित एसजीएफआई अंडर-18 ताइक्वांडो चयन ट्रायल-2026 में बिहार के हिमांशु और विशाल ने अपने प्रदर्शन के दम पर आईएसएफ जिम्नासियाड-2026 के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है।