रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य की प्रथम महिला खुली जेल का शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 26 सितंबर 2026
छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल का शुभारंभ आज पुलिस महानिदेशक जेल हिमांशु गुप्ता ने किया। केंद्रीय जेल रायपुर में स्थित यह खुली जेल महिला बंदियों के सुधार, पुनर्वास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस खुली जेल में पच्चीस महिला बंदियों के रहने की व्यवस्था की गई है। ये महिला बंदिनी सुबह विभिन्न कार्य करने के लिए जेल के बाहर निकलेंगी तथा शाम को कार्य पूर्ण कर लॉकअप होने के पूर्व जेल में वापस आ जाएंगी।
महिला बंदिनियों को जेल की ऊंची दीवारों के बाहर मंदिर के पास स्थित परिसर में सिलाई सेन्टर, ब्यूटी पार्लर एवं जेल उत्पादों के बिक्री केंद्र में रोजगार दिया जाएगा। उनके लिए रोजगार के अन्य वैकल्पिक साधन भी उपलब्ध रहेंगे।
🎙️ जनता का संदेश का मत
छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल के शुभारंभ से यह स्पष्ट होता है कि पुनर्वास और आत्मनिर्भरता के लिए शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और समाजिक समर्थन अनिवार्य हैं। यदि किसी को अपराध की राह पर चलना पड़े, तो उसे कानूनी सहायता, परामर्श और रोजगार के अवसर मिलें, ताकि वह समाज में पुनः समाहित हो सके। यह पहल दिखाती है कि समाज के कमजोर वर्गों को दूसरा मौका देकर हम एक सशक्त, समावेशी भविष्य बना सकते हैं।